)
कैसी होती हैं सरफेस टू एयर मिसाइलें? पाक के F-16 गिराने में हुई चर्चा, आखिर भारत के पास कितनी, जानें
Zee News
What are surface to air missiles: भारत के पास कई तरह की सरफेस-टू-एयर मिसाइलें हैं, इनमें एक AKASH भी. आकाश एक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) प्रणाली है जिसे भारत के सरकारी स्वामित्व वाले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRSO) द्वारा निर्मित किया गया है.
Surface to air missiles: हाल ही में जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा तो ऐसी भी खबर आई कि भारत की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक F-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को मार गिराया. F-16 ने पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस से उड़ान भरी थी, जो पाकिस्तानी वायुसेना का एक अहम एयरफोर्स स्टेशन है. बताया गया था कि भारतीय SAM (सरफेस-टू-एयर मिसाइल) ने सरगोधा एयरबेस के पास फाइटर जेट को मार गिराया. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसने सरफेस-टू-एयर मिसाइलों की ओर ध्यान खींचा. आखिर ये क्या होती हैं?
