
कैमूर में विवाहित प्रेमिका से मिलने गया युवक, परिजनों ने मारकर दफनाया शव
Zee News
जब युवती अपने मायके आई तो आरोप है कि युवक जयप्रकाश उससे मिलने रात को उसके घर पहुंच गया, जहां युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
Kaimur: बिहार के कैमूर जिले में अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने आए युवक की कथित तौर पर युवती के परिजनों ने ही पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव को दफना दिया. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा था युवक पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के खनांव गांव के रहने वाले जयप्रकाश जायसवाल (20) की अपने ही गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमिका की शादी इस वर्ष अन्यत्र हो गई थी, लेकिन जयप्रकाश उसे भूल नहीं पा रहा था. जब युवती अपने मायके आई तो आरोप है कि युवक जयप्रकाश उससे मिलने रात को उसके घर पहुंच गया, जहां युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
