
कैबिनेट विस्तार से तय होगा मिशन यूपी-2022! जानिए कहां निगाहें-कहां निशाना
Zee News
Cabinet Expansion: पीएम मोदी जब दूसरी बार 2019 में पीएम बने थे तब उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद में कोई बदलाव नहीं किया था. बीच-बीच में बात उठी भी तो कोरोना ने दस्तक दे दी. ऐसे में बात आई गई और हो गई. लेकिन अबकी बार बात आई है तो कहा जा रहा है कि यूं ही नहीं जाएगी
नई दिल्लीः cabinet expansion: वक्त ऐसा है कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सियासी निगाह दौड़ाइए तो तकरीबन 600 किमी. के इस रास्ते पर हलचल ही हलचल है. वजह है कि 2021 चल रहा है. 6 महीने बीत गए हैं और साल बीतते ही आएगा 2022 और इसके साथ राजनीतिक गलियों में मिशन यूपी, मिशन 2022 और मिशन 2024 जैसी Tagline सुनाई देने लगेंगी.More Related News
