
कैबिनेट में विस्तार से पहले PM मोदी के घर आज शाम होने वाली मीटिंग हुई रद्द
Zee News
जराए से मिल रही जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट में इसी हफ्ते विस्तार हो सकता है. माना जा रहा है कि कई मौजूदा मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया जा सकता है,
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में इस हफ्ते विस्तार की उम्मीद जाहिर की जा रही है. इससे पहले आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रिहाइश पर होने वाली अहम मीटिंग रद्द हो गई. इस मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई सीनियर मंत्री और पार्टी के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही थी.More Related News
