
कैबिनेट की बैठक में गरीबों के लिए लिया गया ये बड़ा फैलसा, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा
Zee News
Cabinet Meeting Decision Today: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज आम लोगों के लिए बड़ा फैसला हुआ है.
नई दिल्ली: कैबिनेट बैठक ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Gareeb Kalyan Ann Yojana) के चौथे मरहले के तहत नेशनल फोटो सिक्योरिटी एक्ट (एनएफएसए) के लाभार्थियों को जुलाई से लेकर नवंबर 2021 तक पांच महीने की और मुद्दत के लिए मुफ्त अनाज देने के फैसले को मंजूरी दे दी है. सरकारी बयान के मुताबिक, एनएफएसए के तहत गरीब कल्याण अन्न योजना और प्राथमिकता वाले परिवार के तहत कवर किए गए 81.35 करोड़ लाभार्थियों को जुलाई से लेकर नवंबर, 2021 तक के लिए पांच किलो फी आदमी हर महीना मुफ्त अनाज मिलेगा. हुकूमत की तरफ से कहा गया है कि कहा गया है कि 81.35 करोड़ लोगों को पांच महीने के लिए पांच किलो फी आदमी हर महीना मुफ्त अनाज की मंजूरी से 64,031 करोड़ रुपये की अनाज सब्सिडी की जरूरत होगी.More Related News
