
कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, BJP के साथ करेंगे गठबंधन!
Zee News
पंजाब कांग्रेस में मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद से लगातार पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं. अब अमरिंद ने पंजाब में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है, साथ ही उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए हैं.
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में मचा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद से लगातार पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही हैं. अब अमरिंद ने पंजाब में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है, साथ ही उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए हैं. Hopeful of a seat arrangement with BJP in 2022 Punjab polls if farmers protest is resolved in farmers’ interest. Also looking at alliance with like-minded parties- Akali groups, particularly Dhindsa & Brahmpura: Raveen Thukral, media advisor to former Punjab CM Amarinder Singh
अमरिंदर सिंह के मीडिया एडवाइजर की ओर से किए गए ट्वीट के मुताबिक पंजाब के भविष्य के लिए लड़ाई जारी रहेगी और पंजाब चुनाव में अमरिंदर की पार्टी बीजेपी से गठबंधन भी कर सकती है. आगे लिखा गया है कि पंजाब की शांति और स्थिरता लाने के मकसद से ऐसा फैसला लिया है. — ANI (@ANI)
