
कैप्टन के बयानों के सहारे कांग्रेस परिवार और सिद्धू को घेरती बीजेपी
Zee News
एक न्यूज़ एजेंसी के साथ हुई खास बातचीत के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी कैप्टन के बयानों का हवाला देते हुए, पाकिस्तान के साथ सिद्धू की दोस्ती को लेकर सवाल उठाया था।
नई दिल्ली: अकाली दल के साथ छोड़ने के बाद से ही भाजपा पंजाब में लगातार एक ऐसे मुद्दों की तलाश में लगी हुई थी जिसके सहारे प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा जा सके और कांग्रेस की उठापटक ने भाजपा को यह मौका दे दिया। भाजपा को सबसे बड़ा मौका पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया है। इसलिए पिछले कई सालों से कैप्टन पर राजनीतिक हमला करने वाली भाजपा ने अब उनके बयानों के तीरों के सहारे ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस आलाकमान ( गांधी परिवार ) पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
More Related News
