
कैप्टन आज करेंगे बड़ा सियासी धमाका? पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम पर विरोधियों को देंगे जवाब
Zee News
New Political Party Of Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी बनाने को लेकर अपने समर्थक नेताओं के साथ कई दिनों से बातचीत कर रहे हैं. खबर है कि कांग्रेस के कई विधायक कैप्टन के संपर्क में हैं.
चंडीगढ़: विधान सभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले पंजाब (Punjab) में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है. सीएम पद छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) कांग्रेस (Congress) पर लगातार हमलावर हैं. अब कैप्टन एक और बड़ा धमाका करने के मूड में हैं. पंजाब के पूर्व कैप्टन सीएम अमरिंदर सिंह आज (बुधवार को) सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस (Amarinder Singh Press Conference) करेंगे. इस दौरान वो अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं. इसको लेकर सियासी हलकों में चर्चा है तो वहीं कांग्रेस में हलचल और तेज हो गई.
कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के सीएम पद से हटने के बाद से राज्य में सियासी संग्राम मचा हुआ है. अब पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह दीवाली से पहले बड़ा सियासी धमाका करने की तैयारी में हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह आज मीडिया से मुखातिब होंगे. चंडीगढ़ में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म है. सभी की नजरें कैप्टन पर टिकी हुई हैं. सबसे ज्यादा खलबली कांग्रेस खेमे में मची है.
