
कैदी ने चोरी-छुपे नमकीन के पैकेट में मंगवाई चरस, पुलिस ने सूंघ कर लगा लिया नशीली चीज का पता
Zee News
गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में नशीले पदार्थों की तस्करी का हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. जेल में अधिकारियों ने सोमवार को अचानक चेकिंग अभियान चलाया. जांच के दौरान पता चला कि नमकीन के पैकेट (namkeen Pack) के अंदर चरस छुपाकर जेल में सप्लाई की जा रही थी.
नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतमबुद्ध नगर जिला जेल (District Jail) में नशे के सौदागरों ने जेल में चरस (Hashish) को पहुंचाने के लिए नया तरीका अपनाया. पुलिस ने नमकीन के पैकेट में से चरस पकड़ी है. जिला कारागार लुक्सर (Luksar Jail) में बंद एक कैदी ने बड़ी चतुराई से ये चरस मंगवाई, लेकिन उसकी ये चालाकी पुलिस के सामने धरी की धरी रह गई.More Related News
