
केशव मौर्या बोले- ''मैं CM योगी के साथ था, हूं, रहूंगा, बीच में कोई दीवार आई तो गिरा देंगे''
Zee News
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरे घर आने का अलग-अलग अर्थ निकाल रही है. जबकि ऐसा कुछ नहीं है. मेरे बेटे की हाल ही में शादी हुई है. बेटे और पुत्रवधू को आशीर्वाद देने के लिए योगी जी आए थे, यह खुशी की बात है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कैबिनेट में अपने सहयोगी केशव प्रसाद मौर्या के घर पहुंचे थे. केपी मौर्या ने अपने बेटे की शादी के उपलक्ष्य में लंच पार्टी का आयोजन किया था. कोरोना की दूसरी लहर जब पीक पर थी उसी समय डिप्टी सीएम के बेटे का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस वजह से ज्यादा लोग शिरकत नहीं कर पाए थे. विवाह उपरांत मेरे पुत्र एवं पुत्रवधू को आशीर्वाद देने हेतु मा0 श्री जी, संघ के सरकार्यवाह श्री जी, सह सरकार्यवाह डॉ. जी, मा0 जी एवं क्षेत्र प्रचारक मा0 श्री अनिल जी का मेरे लखनऊ आवास पर आगमन हुआ। आप सभी आदरणीय जनों का मैं सपरिवार आभार प्रकट करता हूं। — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1)More Related News
