
केरल में मिला Zika virus का पहला केस, 24 वर्षीय गर्भवती महिला संक्रमित
Zee News
First confirmed case of Zika Virus: हेल्थ डिपार्टमेंट के एक बयान के मुताबिक़, तिरुवनंतपुरम में परसाला की एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला में वायरस की तसदीक हुई है. फिलहाल महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है.
तिरुवनंतपुरम: केरल (Kerala) में ज़ीका वायरस (Zika virus) के पहले केस की तसदीक की गई है. केरल में ये इस साल का पहला मामला है. रियासत में ज़ीका वायरस पॉज़ीटिव होने के शक में 13 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनकी जांच के लिए उन्हें पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी भेज दिया गया है. हेल्थ डिपार्टमेंट के एक बयान के मुताबिक़, तिरुवनंतपुरम में परसाला की एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला में वायरस की तसदीक हुई है. फिलहाल महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है. केरल की वज़ीरे सेहत वीणा जॉर्ज ने बाताया कि तिरुवनंतपुरम से भेजे गए 19 सैंपल्स में से 13 हेल्थ वर्कर्स के हैं. जिसमें डॉक्टर भी शामिल हैं. इन्हें लेकर शक है कि वे ज़ीका वयारल से मुतासिर हो सकते हैं.More Related News
