
केरल में बाढ़-लैंडस्लाइड से तबाही जारी, 35 लोगों की मौत, कई लापता, कई जिलों के लिए अलर्ट
Zee News
Kerala Rain And Landslide: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बुधवार से प्रभावी 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया, साथ ही गंभीर मौसम बने रहने की चेतावनी भी जारी की है.
तिरुवनंतपुरम: भारत की जुनूबी रियासत केरल (Kerala) में भारी बारिश और लैंडस्लाइड (Kerala Rain And Landslide) का सिलसिला जारी है. इन हादसों ने वहां सैकड़ों लोगों से उनका आशियाना छीन लिया. वहीं, अब तक भारी लैंडस्लाइड के नतीजे में मरने वालों की तादाद बढ़ कर 35 हो गई है.
11 जिलों के लिए अलर्ट जारी फिलहला इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बुधवार से प्रभावी 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया, साथ ही गंभीर मौसम बने रहने की चेतावनी भी जारी की है.
More Related News
