
केजरीवाल ने कोरोना योद्धा के परिवार को सौंपा एक करोड़ रुपए का चेक
Zee News
केजरीवाल ने परिवार के सदस्यों को बातचीत कर ढांढस भी बढ़ाया और भविष्य में जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.
नई दिल्लीः दिल्ली के एक शिक्षक और स्वर्गीय कोरोना योद्धा शिवजी मिश्रा के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई है. स्वर्गीय शिवजी मिश्रा कल्याणवास स्थित आरएसबीवी में शिक्षक थे. कोरोना काल के दौरान उनकी ड्यूटी लगी. उसी दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गए थे और कोरोना से उनकी मौत हो गई. उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक लोगों की सेवा की. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोरोना योद्धा शिवजी के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की तरफ से उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा. हमारे कोरोना वॉरियर्स अपनी जान की बाज़ी लगाकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। ऐसे ही एक वॉरियर स्कूल टीचर श्री शिवजी मिश्रा जी का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था हर संभव मदद का भरोसा इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार के सदस्यों को बातचीत कर ढांढस भी बढ़ाया और भविष्य में जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.More Related News
