
केजरीवाल तीसरी बार बने AAP के संयोजक, राष्ट्रीय परिषद की मीटिंग में हुआ ऐलान
Zee News
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तीसरी बार अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक चुन लिया गया है. इसके लिए पार्टी संविधान में संसोधन किया गया था.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बन गए हैं. ये फैसला पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिया गया. इसी बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव होता है. AAP की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय संयोजक बनाने के साथ पंकज गुप्ता को सचिव और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी के नियम के मुताबिक इन तीनों कार्यकर्ताओं का कार्यकाल 5 साल का होगा.More Related News
