
केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से थोड़ी राहत..! जानें क्या है चुनाव कानून के उल्लंघन का मामला
Zee News
चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उप्र में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्यवाही पर अंतरिम रोक बढ़ाई गई है. माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की लगातार बढ़ती मुश्किलों के बीच ये केजरीवाल के लिए एक राहत है.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 2014 के संसदीय चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के विरुद्ध दर्ज मामले में कार्यवाही पर अंतरिम रोक सोमवार को बढ़ा दी.
सीएम केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा केजरीवाल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के उस आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें पिछले महीने सुल्तानपुर में एक निचली अदालत के समक्ष लंबित आपराधिक मामले में उन्हें आरोपमुक्त करने से इनकार कर दिया गया था.
