)
केजरीवाल के बाद अब आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों की खरीद-फरोख्त के मांग रही सबूत
Zee News
हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया गया है और उन्हें दलबदल करने के एवज में 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है. अरविंद केजरीवाल के इस दावे के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच हरकत में आ गई है. मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने पहले अरविंद केजरीवाल को नोटिस सर्व किया और अब क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के घर पहुंची है.
नई दिल्लीः हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोप लगाया था कि उनकी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया गया है और उन्हें दलबदल करने के एवज में 25 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है. अरविंद केजरीवाल के इस दावे के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच हरकत में आ गई है. मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने पहले अरविंद केजरीवाल को नोटिस सर्व किया और अब क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के घर पहुंची है.
