
केंद्र सरकार ने राज्यों को दिया निर्देश, 'संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं'
Zee News
केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 'राज्य 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में सख्त कदम सुनिश्चित करें.'
नई दिल्ली: केंद्र ने राजस्थान, त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल और केरल सहित 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं जहां 21 से 27 जून के बीच संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक रही. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र में कहा कि देश में लगतार संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है और ऐसे में जरूरी है कि जिला और उप जिला स्तर पर हालात पर कड़ी निगरानी रखी जाए.More Related News
