
केंद्र सरकार को दिया गया हलफनामा सार्वजनिक करे वॉट्सऐप: सुप्रीम कोर्ट
Zee News
कोर्ट ने कहा कि वॉट्सअप वह हलफनामा सार्वजनिक करे जिसमें उसने कहा था कि नयी निजता नीति पर सहमति नहीं जताने वाले यूजर्स के लिए उपयोग की सीमा तय नहीं होगी.
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वॉट्सऐप को निर्देश दिया कि वह केंद्र सरकार को 2021 में दिया अपना हलफनामा सार्वजनिक करे. कोर्ट ने कहा कि वॉट्सअप वह हलफनामा सार्वजनिक करे जिसमें उसने कहा था कि नयी निजता नीति पर सहमति नहीं जताने वाले यूजर्स के लिए उपयोग की सीमा तय नहीं होगी.
न्यायमूर्ति के एम जोसफ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने वॉट्सऐप से कहा कि सरकार को दिये गये हलफनामे को सार्वजनिक करने के लिए पांच अखबारों में विज्ञापन दिया जाए.
More Related News
