
केंद्र पर हमलावर हुए Rahul Gandhi, कहा- Third Wave में न दोहराएं Second Wave की Mistakes
Zee News
कोविड की दूसरी लहर के दौरान सरकार द्वारा की गई गलतियां बताते हुए कांग्रेस ने श्वेतपत्र जारी किया है. साथ ही तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर सुझाव दिए हैं.
निशांत धवन, नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) महासचिव राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोविड पर श्वेतपत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने दूसरी लहर (Second Wave) में कई गलतियां कीं और उन्हें अब तीसरी लहर में नहीं दोहराना चाहिए. वैज्ञानिकों ने दूसरी लहर को कई बार चेतावनी दी थी लेकिन सरकार (Government) ने इस पर काम नहीं किया. अब तीसरी लहर (Third Wave) आने वाली है और इसे लेकर पहले ही पूरे इंतजाम किए जाने चाहिए. सरकार की बदइंतजामी ने कई जानें लीं और अब सरकार मौत के आंकड़े छुपा रही है. लोगों का समय पर ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड और इलाज नहीं मिले. इसके कारण वो लोग भी मारे गए, जो बच सकते थे. लेकिन पीएम मोदी चुनाव लड़ने में व्यस्त थे. दुनिया के सारे देश फ्री में वैक्सीन लगा रहे हैं लेकिन भारत में निजी अस्पतालों में पैसे देकर वैक्सीन (Vaccine) लगवाना पड़ रहा है. पीएम मोदी पहले भी मार्केटिंग में ही लगे थे. इसका नतीजा पूरे देश को भुगतना पड़ा. कोरोना से मरने वाले लोगों को सरकार को मुआवजा देना चाहिए.More Related News
