
केंद्र ने जारी की नई Travel Advisory, राज्यों से नेगेटिव कोविड रिपोर्ट की बाध्यता हटाने की अपील
Zee News
राज्यों से अपील की गई है कि जिन लोगों के पास वैक्सीन लगवाने के सर्टिफिकेट हैं उनसे आरटीपीसीार टेस्ट (RTPCR Test) ना मांगा जाए. साथ ही जो लोग 14 दिन पहले तक कोविड पॉजिटिव (Covid-19 Positive) थे उन्हें भी छूट दी जानी चाहिए.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एक बार फिर देश के अंदर ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सफाई दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केंद्र ने इंटर स्टेट ट्रैवल के लिए कोविड टेस्ट की बाध्यता हटा रखी है. लेकिन अगर किसी राज्य ने ऐसा नियम अपने स्तर पर बनाया है तो उसके बारे में सूचना का प्रसार करते रहें. एडवाइजरी में कहा गया है कि हवाई, सड़क और रेल परिवहन के माध्यमों से बगैर किसी दिक्कत के यात्रा कर सकते हैं. राज्यों से अपील की गई है कि जिन लोगों के पास वैक्सीन लगवाने के सर्टिफिकेट हैं उनसे आरटीपीसीार टेस्ट ना मांगा जाए. साथ ही जो लोग 14 दिन पहले तक कोविड पॉजिटिव थे उन्हें भी छूट दी जानी चाहिए. स्वास्थय मंत्रालय ने राज्यों से अपील की है कि नेगेटिव कोरोना टेस्ट की बाध्यता ना रखी जाए.More Related News
