
केंद्र ने एक साथ बदले 8 राज्यों के राज्यपाल, मोदी सरकार ने SC/ST, OBC के अलावा महिलाओं को दिया पूरा मौका
Zee News
भारत के इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है कि राज्यपालों (Governors) की नियुक्तियों में भी हर समुदाय को ध्यान रखा गया है और मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय (SC-ST, OBC Community) के साथ-साथ महिलाओं को भी पूरा मौका दिया है.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार में कैबिनेट विस्तार (Modi Cabinet Expansion) से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की. गवर्नर्स की नियुक्ति में मोदी सरकार (Modi Govt) ने एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय के साथ-साथ महिलाओं को भी पूरा मौका दिया है. मोदी सरकार ने केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत (Thawar Chand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया है, जो बीजेपी के बड़े दलित चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं. इसके साथ ही पहली बार देश में रिकॉर्ड संख्या में एससी-एसटी और ओबीसी (SC-ST, OBC) समुदाय के राज्यपाल हो गए हैं.More Related News
