
केंद्र की नीतियों के आगे झुका Facebook, Spoorthi Priya को बनाया भारत का शिकायत अधिकारी
Zee News
केंद्र सरकारा द्वारा नए IT Rules लागू करने के बाद फेसबुक ने स्पूर्ति प्रिया को भारत के लिए शिकायत अधिकारी नियुक्त कर दिया है. वहीं वॉट्सऐप ने भी हाल ही में परेश बी लाल को अपना शिकायत अधिकारी नामित किया था.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने स्पूर्ति प्रिया (Spoorthi Priya) को भारत के लिए शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है. यह कदम हाल ही में लागू हुए नए आईटी नियमों (New IT Rules) की पृष्ठभूमि में आया है. इन नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए एक शिकायत अधिकारी, नोडल अधिकारी और एक मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त करना जरूरी है. इस पद पर नियुक्त व्यक्तियों को भारत में ही रहना अनिवार्य होगा. फेसबुक की वेबसाइट के अनुसार, उपयोगकर्ता एक ई-मेल आईडी के जरिए स्पूर्ति प्रिया से संपर्क कर सकते हैं, जो शिकायत अधिकारी हैं. इसके अलावा भारत में उपयोगकर्ता नई दिल्ली स्थित एक पते पर डाक के माध्यम से भी फेसबुक से संपर्क कर सकते हैं. इस बारे में फेसबुक को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया. वहीं गूगल (Google) और वॉट्सऐप (WhatsApp) जैसी डिजिटल कंपनियों ने भी नए सोशल मीडिया नियमों के अनुसार शिकायत अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है.More Related News
