
केंद्र की गाइडलाइंस को SC की मंजूरी, कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मिलेगा 50 हजार का मुआवजा
Zee News
कोविड से मरने वाले के परिजनों को 50 हजार के मुआवजे की ये माली मदद मरकज और राज्यो की तरफ से पहले से मुख्तलिफ स्कीम के तहत दी जा रही सहायता के अलावा होगी.
नई दिल्ली: मुल्क भर में कोरोना से हुई मौत के मामले (Covid Death Cases) में सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने मरकज़ी हुकूमत की गाइडलाइंस को मंजूरी दे दी है. मुआवजा देने को लेकर केंद्र के हलफनामे मुहर लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब कोविड से मरने वाले के परिजनों को 50 हजार का मुआवजा दिया जाएगा. आज जारी हुई Ex Gratia गाइडलाइंस के मुताबिक वज़राते सेहत और NDMA रियासतों के लिए दिशा निर्देश जारी करेंगे.
कोविड से मरने वाले के परिजनों को 50 हजार के मुआवजे की ये माली मदद मरकज और राज्यो की तरफ से पहले से मुख्तलिफ स्कीम के तहत दी जा रही मदद के अलावा होगी.
More Related News
