
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को ललकारा, क्या इस खुली चुनौती को स्वीकारेंगे कांग्रेस नेता?
Zee News
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मनरेगा पर 2004-14 के यूपीए शासन के दौरान धन आवंटन व संपत्ति निर्माण और नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में हुए काम पर बहस करने की चुनौती दी.
नई दिल्लीः केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को मनरेगा पर 2004-14 के यूपीए शासन के दौरान धन आवंटन व संपत्ति निर्माण और नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में हुए काम पर बहस करने की चुनौती दी.
राहुल गांधी की फेसबुक पोस्ट पर जताई आपत्ति न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, गिरिराज सिंह ने एक कार्यक्रम के इतर मनरेगा के बजट को कम करने के लिए एक समाचार रिपोर्ट का हवाला देते हुए राहुल गांधी के फेसबुक पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि कांग्रेस नेता को इस तरह के बेतुके आरोप लगाने से पहले अपने तथ्यों और आंकड़ों को ठीक करना चाहिए.
