
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उनके VIDEOS के लिए यूट्यूब से हर माह मिलते है इतने लाख रुपये
Zee News
अपने बेबाक विचार के लिये चर्चित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत में जो लोग अच्छे काम करते हैं, उन्हें सराहना नहीं मिलती है.
भरूचः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें हर महीने यूट्यूब से रॉयल्टी के रूप में चार लाख रुपये मिलते हैं. इसका कारण महामारी के दौरान यूट्यूब पर डाले गए उनके व्याख्यान से जुड़े वीडियो को देखने वालों की तादाद बढ़ी है. भरूच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) के काम में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सड़क बनाने वाले ठेकेदारों और परामर्शदाताओं को रेटिंग देनी शुरू की है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि कोविड-महामारी के दौरान उन्होंने दो काम किए. अपने बेबाक विचार के लिए चर्चित गडकरी ने कहा कि भारत में जो लोग अच्छे काम करते हैं, उन्हें सराहना नहीं मिलती है.
