
केंद्रीय मंत्री अठावले ने ओवैसी के बयान का किया समर्थन, मुस्लिमों को लेकर कही बड़ी बात
Zee News
मुसलमानों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए लेकिन यह प्रतिनिधित्व उन्हें धार्मिक आधार पर नहीं बल्कि अल्पसंख्यक होने के नाते दिया जाना चाहिए.
नई दिल्ली: कंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के बयान की हिमायत करते हुए कहा कि बेशक मुसलमानों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए लेकिन यह प्रतिनिधित्व उन्हें धार्मिक आधार पर नहीं, अल्पसंख्यक होने के नाते दिया जाना चाहिए. अठावले ने कहा कि वह सियासी पार्टियों के ज़रिए मुस्लिमों को प्रतिनिधित्व देने पर गौर करने के प्रस्ताव की हिमायत करते हैं लेकिन उन्हें यह प्रतिनिधित्व धर्म के आधार पर नहीं बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय के नाते दिया जाना चाहिए. केंद्रीय मंत्री अठावले बुधवार को वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधाप्रसाद धाम में आयोजित संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास आविर्भाव महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे.More Related News
