
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच Nitish Kumar का दिल्ली दौरा, चिराग के आरोपों को नकारा
Zee News
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार (Union Cabinet reshuffle) को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. इसमें कुछ नए चेहरे शामिल होंगे.
नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के दिल्ली दौरे को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन नीतीश ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) का विशेषाधिकार है. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली अपने निजी दौरे पर आए हैं. नीतीश ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) के आरोप से भी इनकार किया कि उनकी पार्टी में दो फाड़ के पीछे JDU का हाथ है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि कुछ लोग ‘प्रचार’ पाने के लिए JDU के खिलाफ बोलते रहते हैं. कुमार ने कहा, ‘मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता. यह उनका आतंरिक मामला है.’ बता दें चिराग पासवान लगातार एलजेपी में टूट के लिए नीतीश को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उन्होंने आज एक ओपन लेटर जारी कर अपना दर्द जाहिर किया है, इस पत्र में नीतीश के ऊपर जमकर भड़ास निकाली है.More Related News
