
कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर योगी के मंत्री बोले- मथुरा नहीं, तो क्या लाहौर में बनेगा मंदिर?
Zee News
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के एक बयान के बाद छाता विधानसभा क्षेत्र से विधायक और दुग्ध विकास, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने यह बात कही.
मथुराः उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने सवाल किया है कि भगवान कृष्ण का मंदिर मथुरा में नहीं, तो क्या पाकिस्तान के लाहौर में बनेगा.
उन्होंने यह बयान कुछ दिन पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और एक अन्य मंत्री की तरफ से मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित मुगलकालीन शाही ईदगाह के स्थान पर बनाने जैसे बयानों के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न पर सवाल उठाते हुए दिया दिया.
More Related News
