
कृषि कानूनों पर केन्द्रीय मंत्री की दो टूक- बातचीत के दरवाज़े खुले, नहीं होंगे कानून वापस
Zee News
इससे पहले भी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कृषि कानूनों की मुखालिफत कर रहे किसान संगठनों से आंदोलन खत्म करने की अपील कर चुके हैं.
ग्वालियर: केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानून किसानों की जिंदगी में इंकलाबी बदलाव लाएंगे और इनको वापस लेने का सवाल ही नहीं है. उन्होंने कहा कि किसान यूनियन इन कानूनों के अलावा कोई और प्रपोजल को सामने लेकर आते हैं तो मरकीज़ी हुकूमत उनसे बात करने के लिए तैयार है. तोमर ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'केन्द्र के नए कृषि कानून किसानों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले हैं और इनको 30 सालों की मेहनत के बाद कृषि के माहिरीन ने तैयार किया है. इनको बनाने में मरकज़ी हुकूमत से साथ साथ रियासती हुकूमतों ने भी कोशिशें की हैं. फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कियादत में नए कृषि सुधार बिल लाए गए.More Related News
