
कृषि कानूनों के विरोध में आज दिल्ली में बड़े प्रोटेस्ट की तैयारी, पुलिस ने नहीं दी इजाजत
Zee News
कृषि कानून पारित होने के 1 साल पूरे होने के मौके पर आज अकाली दल किसानों के लिए दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन कर सकता है.
नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों (Farm Laws) को लागू हुए 1 साल पूरे होने पर आज दिल्ली में अकाली दल बड़ा प्रदर्शन मार्च निकाल सकता है. जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल रकाब गंज गुरुद्वारे से संसद तक मार्च निकालने की तैयारी में है. हालांकि सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की इजाजत नहीं दी है.
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की इजाजत नहीं दी है, बावजूद इसके आज अकाली दल संसद तक प्रोटेस्ट मार्च कर सकता है ऐसे में 26 जनवरी जैसी कोई अप्रीय घटना न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हुए है.
More Related News
