
कुरुक्षेत्र में Rohit Sardana को दी गई आखिरी विदाई, कई बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद
Zee News
देश के नामी एंकर रोहित सरदाना (Rohit Sardana) का पार्थिव शरीर शुक्रवार शाम को पंचतत्व में विलीन हो गया. इस मौके पर बेटे के निधन पर पिता रतनचंद सरदाना की रुलाइयां फूट पड़ी.
कुरुक्षेत्र: नामी टीवी एंकर रोहित सरदाना (Rohit Sardana) का शुक्रवार शाम को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतिम विदाई दी गई. उनका अंतिम संस्कार कुरुक्षेत्र के सेक्टर 5 देवीदास पुरा के शिवधाम में किया गया. रोहित सरदाना को आखिरी विदाई देने के लिए उनके पिता रतनचंद सरदाना, भाई, प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे. अपने सामने बेटे को हमेशा के लिए विदा होते देख पिता रतनचंद सरदाना की रुलाइयां फूट पड़ीं. मौके पर मौजूद दूसरे लोगों ने उन्हें जैसे-तैसे संभाला.More Related News
