
कुरआन की आयतों पर सवाल उठाने वाले वसीम रिजवी पर ड्राइवर की बीवी ने लगाया आबरूरेजी का इल्जाम, क्या बोले रिजवी
Zee News
पीड़ित महिला ने रिजवी पर उसके काबिल ऐतराज तस्वीरें और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने का भी इल्जाम लगाया है. हालाँकि रिजवी ने इन इल्जाम को बताया झूठ.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के मेंबर और हाल ही में कुरान की आयतों पर सवाल खड़े करने वाले वसीम रिजवी पर उनके ड्राइवर की पत्नी ने आबरूरेजी का इल्जाम लगाया है. सादतगंज थाने में मजलूम औरत ने मंगल को अपने वकील के साथ जाकर मुकदमा दर्ज कराया है और मुल्जिम के खिलाफ कार्रवाई करने का मुतालबा किया है. औरत ने रिजवी पर उसके काबिल ऐतराज तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने का भी इल्जाम लगाया है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी शुरूआती जांच पूरी कर ली गई है, आगे इस केस में और तहकीकात की जाएगी. वीडियो वायरल करने की धमकी दी महिला ने मीडिया के सामने दिए अपने बयान में कहा है कि वसीम रिजवी अक्सर उसके ड्राइवर शौहर को किसी काम के बहाने बाहर भेजने के बाद उसका जिंसी इस्तेहसाल किया करते थे. जब वह उसकी मुखालफत करती थी तो रिजवी उसकी काबिल ऐतराज तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे खामोश रहने पर मजबूर कर देते थे. पीड़िता ने कहा कि जब यह सब सब्र से बाहर हो गया तो उसने अपने शौहर से इसकी शिकायत की. शौहर ने जब वसीम रिजवी से इस बारे में बात की तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी.More Related News
