
कुत्तों की जिस नस्ल ने ओसामा को तलाशा था, तिहाड़ जेल में ड्रग्स और फोन पर होगी उनकी निगाह, गैंगस्टर्स की खैर नहीं
Zee News
दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक तिहाड़ के भीतर इन कुत्तों की तैनाती गैंगस्टर्स के लिए चेतावनी के रूप में देखी जा रही है. भारीभरकम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद तिहाड़ के भीतर से मोबाइल के इस्तेमाल और ड्रग्स से संबंधित खबरें आती रही हैं.
नई दिल्ली. दिल्ली की तिहाड़ जेल में 6 बेल्जियन शेफर्ड प्रशिक्षित कुत्तों की तैनाती की गई है. इन कुत्तों की तैनाती जेल के भीतर ड्रग्स और फोन का पता लगाने के लिए की गई है जो अवैध रूप से जेल परिसर के भीतर पहुंचाए जाते हैं. दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी जेलों में से एक तिहाड़ के भीतर इन कुत्तों की तैनाती गैंगस्टर्स के लिए चेतावनी के रूप में देखी जा रही है.
दरअसल भारीभरकम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद तिहाड़ के भीतर से मोबाइल के इस्तेमाल और ड्रग्स से संबंधित खबरें आती रही हैं. अब जेल के भीतर से चलाए जा रहे अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए व्यवस्था और ज्यादा मजबूत की जा रही है.
