
कुख्यात शूटर अमन सिंह के गुर्गों ने कोयला व्यवसायी के घर की बमबारी, CCTV में कैद हुई वारदात
Zee News
Dhanbad Crime News: रविवार देर रात अमन सिंह के गुर्गों द्वारा भगत मोहल्ले में रहने वाले कोयला व्यवसायी संजय लायलका के घर पर बम के धमाकों को अंजाम दिया गया.
Dhanbad: बाघमारा कोयलांचल में कुख्यात शूटर अमन सिंह का खौफ बढ़ता जा रहा है. शूटर अमन सिंह द्वारा यहां एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. शूटर की रंगदारी के कॉल कोयला व्यवसायी सहित अन्य व्यवसाय से जुड़े व्यवसायियों को आ रहे हैं. इसी क्रम में एक बार फिर अमन सिंह द्वारा बम-गोली के धमाकों की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने का काम किया गया. अपराधी बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. ताजा मामला कतरास थाना क्षेत्र के भगत मोहल्ले का है. यहां रविवार देर रात अमन सिंह के गुर्गों द्वारा भगत मोहल्ले में रहने वाले कोयला व्यवसायी संजय लायलका के घर पर बम के धमाकों को अंजाम दिया गया. बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने बड़े आराम से व्यवसाई के घर के दरवाजे के बाहर एक के बाद एक बम विस्पोट किया. जिसकी तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.More Related News
