)
कुआलालंपुर में जिंदा हुआ इतिहास! आजाद हिंद फौज के जवान से मलेशिया में पीएम मोदी ने की मुलाकात
Zee News
PM modi meet INA Veteran: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी ने मलेशिया दौरे के दौरान आजाद हिंद फौज के सैनिकों से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया शेयर की. साथ ही सिपाहियों को प्रेरणादायक बताया है.
PM modi meet INA Veteran: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान कुआलालंपुर में आजाज हिंद फौज(INA) के पूर्व सैनिकों से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने भारत की आजादी में INA के ऐतिहासिक योगदान और दक्षिण-पूर्व एशिया में बसे भारतीय समुदाय के साथ उसके गहरे संबंधों को याद किया. प्रधानमंत्री मोदी ने INA के वरिष्ठ पूर्व सैनिक जयराज राजा राव से विशेष रूप से मुलाकात की और इसे बेहद प्रेरणादायक बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि जयराज राजा राव का जीवन साहस और बलिदान से भरा रहा है और उनके अनुभव सुनना बहुत प्रेरक था.
