
कुंवारों को अगर बनना है DSP तो उन्हें अपनी शादी को लेकर देना होगा एक जरूरी हलफनामा
Zee News
बिहार सरकार के दहेज संबंधी घोषणा पत्र में लिखा गया है कि अगर आपके खिलाफ दहेज संबंधी कोई भी शिकायत विभाग या न्यायालय में दर्ज कराई जाती है तो नियुक्ति समाप्त करने का बिहार सरकार को पूर्ण अधिकार होगा.
पटनाः बिहार की नीतीश कुमार की सरकार द्वारा शराबबंदी को समाज सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है. इसके तहत शराब विक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है. सरकार द्वारा सामाजिक कुरीतियों दहेज प्रथा, बाल विवाह के खिलाफ भी लगातार जागरूकता अभियान चलाई जा रही है. अब सरकार ने दहेज प्रथा को रोकने के लिए भी एक अनोखा फैसला लिया है. बिहार में अब नए उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) को नियुक्ति के समय दहेज लेने और नहीं देने के लिए शपथ पत्र भरना होगा. शपथ पत्र के गलत भरने पर नौकरी जा भी सकती है.
ज्वाॅइनिंग के पहले देना होगा हलफलनामा बिहार में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित 64 वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में चयनित 40 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं. इन 40 अनुशंसित अभ्यर्थियों में 13 महिला हैं. गृह विभाग की आरक्षी शाखा द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी अभ्यर्थियों को योगदान के समय स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, चल-अचल संपत्ति की विवरण और पासपोर्ट साइज की दो तस्वीरों के अलावा दहेज नहीं लेने और देने संबंधी घोषणा पत्र लाजिमी तौर पर भरना होगा.
