
किसे कहते हैं योगा ब्लॉक या योगा ब्रिक? इससे योगासनों का अभ्यास कैसे बनता है आसान
Zee News
अगर आप जोड़ों या फिर किसी अन्य शारीरिक दर्द के कारण योगा से दूर भागते हैं, तो योगा ब्लॉक या योगा ब्रिक आपके काम आ सकता है।
शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को निखारने के लिए योगा करना एक काफी फायदेमंद विकल्प है। लेकिन अधिकतर लोगों को शुरुआत में इसका अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन दुनिया एडवांस हो चुकी है, अगर परेशानी है तो उसका हल भी जरूर होगा। अगर आपको भी योगा करने में दिक्कत हो रही है, तो आप योगा ब्लॉक (Yoga Block) का इस्तेमाल कर सकते हैं। योगा ब्लॉक को ही योगा ब्रिक (Yoga Brick) कहा जाता है। आइए जानते हैं कि योगा ब्लॉक या योगा ब्रिक क्या है और यह कैसे योगासनों के अभ्यास को आसान बनाता है। ये भी पढ़ें:More Related News
