)
किसान बॉर्डर पर अड़े हुए! आज पांचवां दिन, केंद्र के साथ अगले दौर की बातचीत कल
Zee News
Farmers Delhi Chalo Protest: SKM ने कहा कि उसकी पंजाब इकाई रविवार को जालंधर में एक बैठक करेगी और उसके बाद दिल्ली में राष्ट्रीय समन्वय समिति (NCC) और आम सभा की बैठकें होंगी, जिसमें घटनाक्रम का जायजा लिया जाएगा और भविष्य की रणनीति बनाई जाएगी.
Farmers Delhi Chalo Protest: किसानों का MSP समेत कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. दिल्ली चलो आंदोलन चलाया जा रहा है. ज्यादातर पंजाब और हरियाणा से किसान दिल्ली की ओर बढ़ने का हर दिन प्रयास कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी पूरी है. वहीं, किसानों ने मंगलवार को 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत पांचवें दिन भी अपना विरोध शुरू जारी रखा हुआ है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने कहा कि वह आने वाले दिनों में अपना आंदोलन और तेज करेगा. बता दें कि ट्रेड यूनियनों और अन्य लोगों के साथ किसान समूहों ने शुक्रवार को 'भारत बंद' का ऐलान किया था.
