
'किसानों की मौत पर अफसोस तक नहीं जताया.. ': PM मोदी के कृषि कानून वापस लेने पर शिवसेना सांसद का बयान
NDTV India
उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने यह लड़ाई लंबी लड़ी है. यह उनकी संघर्ष की जीत है.
पीएम मोदी ( PM MODI ) ने कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी है. इस पर शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ( Priyanka Chaturvedi) का बयान आया है. उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने यह लड़ाई लंबी लड़ी है. यह उनकी संघर्ष की जीत है. उनके जज्बे को सलाम करती हूं. किसानों ने देश को अहम संदेश दिया है. सरकार अहंकार से भरी थी. किसानों की मौत पर अफसोस तक नहीं जताया. लखीमपुर खीरी, हरियाणा और यूपी में मारा-पीटा गया. पर किसानों ने हार नहीं मानी. सरकार को मुंह की खानी पड़ी है. उन्होंने कहा कि सरकार को आभास हो गया था कि किसान पीछे नहीं हटेंगे, तब जाकर फैसला लिया.












