
किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे, बोले UP के डिप्टी CM दिनेश शर्मा
Zee News
फिरोजाबाद के टूंडला तहसील के गांव इमलिया में एक किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने आज कहा, 'जब भी मुल्क को किसी संकट का सामना करना पड़ा है, किसान देश के लिए आगे आया है.'
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा ने रविवार को कहा कि 'किसानों का भेष धरकर आंदोलन करने वाले, विपक्ष से हाथ मिला कर उसकी तरह काम करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे.'
शर्मा ने कहा, 'जो असली किसान है वह देश का शहरी है और देश मफाद में, कौमी मफाद में सीमा से लेकर हर जगह कुर्बानी के लिए तैयार रहता है. लेकिन जो विपक्ष में बैठकर किसान का ठप्पा लगाकर आंदोलन करने पर उतारू है वह कभी कामयाब नहीं होंगे.'
More Related News
