
किशनगंज में 'हैवान' बनी दादी, बहू से लेना था बदला तो पोते की ले ली जान
Zee News
एक बुजुर्ग महिला ने बहू से विवाद के बाद अपने तीन साल के मासूम पोते की हत्या कर दी. पुलिस के दबाव के बाद हत्या की आरोपी दादी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए टाउन थाना पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
Kishanganj: कहा जाता है कि पोता दादी की आंखों का तारा होता है. एक बार जब दादी अपने पोते को गले लगाती है तो जैसे उसकी बरसों की साध पूरी हो जाती है. लेकिन कोई दादी ही जब पोते की जान ले ले तो सुनने वालों के कान जैसे सुन्न हो जाते हैं. ऐसी ही एक वारदात बिहार के किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के खगड़ा हवाई अड्डा मोहल्ले से सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने बहू से विवाद के बाद अपने तीन साल के मासूम पोते की हत्या कर दी. खेलते समय लापता हुआ था मासूम जानकारी के अनुसार, घटना 6 सितंबर की है. तंजील अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी वो गायब हो गया. शाम होने पर भी मासूम जब अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने हर संभव जगह पर उसकी तलाश की लेकिन तंजील का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद इस बात की जानकारी टाउन थाना में दर्ज कराई गई.More Related News
