
किशनगंज में अपराधी बेखौफ! दिनदहाड़े महिला से छीनी सोने की चेन, वारदात CCTV में कैद
Zee News
Kishanganj Crime News: महिला प्रोफेसर सब्जी मंडी से सब्जी खरीद रही थी कि इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधी झपटमारी कर महिला प्रोफेसर के गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए.
Kishanganj: किशनगंज में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में बदमाशों ने एक बार फिर दिनदहाड़े सोने की चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. घटना किशनगंज शहर के पूरब पाली स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समीप की है. यहां एमजीएम नर्सिंग कॉलेज की महिला प्रोफेसर विनीता मनोहर मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने सब्जी मंडी से सब्जी खरीद रही थी कि इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधी झपटमारी कर महिला प्रोफेसर के गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए. घटना के बारे में महिला प्रोफेसर ने बताया कि 'दोपहर साढ़े तीन बजे सब्जी खरीदने गई थी कि तभी बाइक पर सवार दो बदमाश चेन छीनकर भाग गए.' उन्होंने कहा कि बदमाशों द्वारा चेन छीनने से गले पर जख्म भी हो गया हैं. करीब 38 ग्राम की सोने की चेन थी जिसे अपराधी लेकर फरार हो गए. इसकी लिखित शिकायत किशनगंज टाउन में की गई है.'More Related News
