)
किरोड़ी लाल मीणा को मंत्री पद से मोह नहीं! पहले भी छोड़ चुके हैं, पत्नी ने भी दिया था इस्तीफा
Zee News
राजस्थान की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने मंत्री पद छोड़ा हो, इससे पहले भी वह मंत्री पद छोड़ चुके हैं. यही नहीं उनकी पत्नी भी मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकी है.
नई दिल्लीः 'रघुकुल रीति सदा चलि आई, प्राण जाई पर बचन न जाई.' राजस्थान की राजनीति में कद्दावर चेहरा किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा के बाद सोशल मीडिया पर रामचरितमानस की ये लाइनें पोस्ट कीं. राजस्थान में आदिवासी मीणा समुदाय के बड़े नेता किरोड़ी लाल ने पहली बार मंत्री पद को नहीं ठुकराया है. इससे पहले भी वह ऐसा कर चुके हैं.
More Related News
