
किन्नर नेता सोनम ने थामा BJP का दामन, अखिलेश यादव को बताया 'दगाबाज', कहा- सपा में कभी नहीं जाऊंगी
Zee News
सोनम ने कहा कि सपा में शामिल हुई थी बहुत सारे ख्वाब दिखाए गए थे. लेकिन सपा में जाने के बाद एक भी वादे पूरे नहीं हुए. योगी की सरकार जनता के लिए बहुत काम कर रही है. 2022 में योगी की सरकार बनानी है.
संकल्प दुबे/लखनऊ: समाजवादी पार्टी की नेता रहीं और राहुल गांधी के खिलाफ पर्चा भरने वाली किन्नर नेता सोनम ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. सोनम ने इस दौरान अखिलेश पर जमकर निशाना साधा. सोनम ने कहा कि सपा में शामिल हुई थी बहुत सारे ख्वाब दिखाए गए थे लेकिन सपा में जाने के बाद एक भी वादे पूरे नहीं हुए. योगी की सरकार जनता के लिए बहुत काम कर रही है. 2022 में योगी की सरकार बनानी है.More Related News
