
किनके बाल काटकर बाजार में घुमाने की बात करने लगे अशोक गहलोत, जानिए पूरा मामला
Zee News
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उनका बस चले तो वे दुष्कर्मियों व गैंगस्टर के बाल काटकर उनकी सरेबाजार परेड करवाएं, ताकि उन जैसे बाकी लोगों में डर पैदा हो. गहलोत ने उदयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में यह कहा.
नई दिल्लीः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उनका बस चले तो वे दुष्कर्मियों व गैंगस्टर के बाल काटकर उनकी सरेबाजार परेड करवाएं, ताकि उन जैसे बाकी लोगों में डर पैदा हो. गहलोत ने उदयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में यह कहा.
आरोपियों के नाम-फोटो सार्वजनिक न करने पर बोले सीएम राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के हाल के उस आदेश के बारे में पूछे जाने पर जिसमें कहा गया है कि अदालत की ओर से दोषी ठहराये जाने तक रिश्वतखोरी के मामलों के आरोपियों के नाम और फोटो सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, गहलोत ने कहा कि ‘यह आदेश तो उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के अनुपालन में निकलवा दिया होगा और कोई मकसद नहीं, सरकार की मंशा वही है जो पहले थी.’
