
कितना खूंखार है इस्लामिक स्टेट खुरासान? ISIS-K के बारे में सब कुछ जानिए
Zee News
काबुल में हुए आत्मघाती हमले से पूरी दुनिया में हलचल मच गई है. कई देशों ने अपने नागरिकों को अलर्ट करते हुए संदेश जारी किया कि अगर नागरिक काबुल एयरपोर्ट के पास हों तो हट जाएं. कौन है ‘इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत’ (ISIS-K) जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
नई दिल्ली: वर्ष 2001, ये वो साल था जब अमेरिका ने अफगानिस्तान में तालिबानियों को चुन-चुन कर मार गिराया था. 20 साल बाद दुनिया अफगानिस्तान में हर रोज वही तस्वीर देख रही है. जिसका खौफ अब भी लोगों की आंखों में है. इस खौफ की वजह बताने की जरूरत तो नहीं है, लेकिन आलम ये कि अपना घर, अपना शहर, अपना देश छोड़ने के लिए लोग दरबदर जिंदगी जी रहे हैं. यूं कहा जाए कि अफगानिस्तान में लोग अब सिर्फ जान बचाने की लड़ाई हर रोज लड़ रहे हैं. लेकिन गुरुवार को जो कुछ हुआ, उससे अब लोगों में जीने की उम्मीदें घटने लगी हैं. देश छोड़ने के लिए लोग काबुल एयरपोर्ट पर डेरा डाले हुए थे, वहां अब मंजर कुछ और है. अफगानिस्तान में तालिबान राज के बाद इस्लामिक स्टेट और तालिबान के बीच अफगानिस्तान में ठनी हुई है.More Related News
