
कितना खतरनाक है कोरोना का 'Indian Strain'? विशेषज्ञों ने दी सटीक जानकारी
Zee News
Coronavirus Indian strain: विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) का भारतीय स्वरूप तेजी से फैलता है, लेकिन इसके घातक होने के बहुत प्रमाण नहीं मिले हैं.
नई दिल्ली: विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस का भारतीय स्वरूप (Coronavirus Indian Strain) ब्रिटिश स्वरूप के समान ही तेजी से फैल सकता है लेकिन अभी तक इस बात के बहुत कम सबूत मिले हैं कि यह मूल वायरस से अधिक घातक है. SARSCOV-2 के B.1.617 स्वरूप को डबल म्यूटेशन वाला या भारतीय स्वरूप भी कहा जाता है. कोरोना का भारतीय स्वरूप महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह से प्रभावित महाराष्ट्र और दिल्ली में काफी मिला है. दिल्ली और महाराष्ट्र में पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में काफी तेजी आयी है और स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है. दिल्ली के कई अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन (Medical Oxygen) की भारी कमी महसूस की गई है.More Related News
