
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आज स्वदेश लौटेंगे लालू यादव, बेटी ने किया ये भावुक ट्वीट
Zee News
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वदेश लौटेंगे. पिछले साल सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले लालू यादव के शनिवार को भारत लौटने की जानकारी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करके दी. उन्होंने लोगों से अत्यंत भावुक अपील की.
नई दिल्लीः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वदेश लौटेंगे. पिछले साल सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले लालू यादव के शनिवार को भारत लौटने की जानकारी उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करके दी. उन्होंने लोगों से अत्यंत भावुक अपील की. आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है.
'पापा को स्वस्थ रखना सबकी जिम्मेदारी' रोहिणी ने लिखा, 'आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह जरूरी बात हम सभी के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है. 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं. मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं. पापा को स्वस्थ्य करके आप सब के बीच भेज रही हूं. अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा. पापा को स्वस्थ रखना अब आप सबकी जिम्मेवारी होनी चाहिए.' 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं.
