)
किंगमेकर बनेंगी रीजनल पार्टियां? बीजेपी-कांग्रेस की सीधी लड़ाई वाले हरियाणा में JJP-इनेलो का दावा कितना मजबूत
Zee News
Haryana Election 2024: हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस की लड़ाई के बीच स्थानीय दल जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल का दावा कितना मजबूत है. दोनों ही पार्टी पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के परिवार से हैं. एक समय में इस परिवार का हरियाणा की राजनीति में दबदबा था. मौजूदा चुनाव में इनकी स्थिति क्या नजर आ रही है, जानिएः
नई दिल्लीः Haryana Election 2024: साल 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था. तब बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर थी. ऐसे में सरकार बनाने के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) ने बीजेपी को समर्थन दिया था. करीब एक साल पहले बनी पार्टी 10 सीटें जीतकर किंगमेकर की भूमिका में आ गई थी. लेकिन 2024 का विधानसभा चुनाव आते-आते समीकरण बदल गए हैं.
More Related News
