
काशी विश्वनाथ के दर्शन कर वापस पटना जा रहे थे श्रद्धालु, देर रात भीषण हादसे में 1 की मौत, 4 घायल
Zee News
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की स्कॉर्पियो में फस कर मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एनएचएआई और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो काटकर मृतक के शव को बाहर निकाला...
संतोष/चंदौली: खबर यूपी के जनपद चंदौली से है. यहां बीती रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुस गई. घटना में स्कॉर्पियो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इनका इलाज चंदौली मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.More Related News
